जौनपुर, सितम्बर 16 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। लुत्तीपुर नरहन गांव में पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में हुए मारपीट और युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के मामले में 19 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। गांव निवासी अजीत यादव ने तहरीर में बताया कि 27 अगस्त की सुबह उसके दरवाजे पर रिश्तेदार बैठे थे। इसी दौरान पट्टीदार रविंद्र यादव वहां से गोबर ले जा रहा था। अजीत के चचेरे भाई कमलेश यादव ने मना किया तो विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दबंगों की पिटाई में सिर की हड्डी टूटी, 19 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा आरोप है कि रविंद्र, प्रदीप, संदीप और गीता देवी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर दरवाजे पर पहुंच गए। प्रदी...