जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित थानागद्दी पुलिस चौकी के नाऊपुर गांव में वाराणसी रोड पर मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक के साथ युवकों ने मारपीट, गाली- गलौज की और उसकी बाइक उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। केराकत के लकठेपुर देवकली निवासी रोहित प्रजापति पुत्र कृपासंकर के अनुसार वह बुधवार को शाम चार बजे के आसपास बाइक से वाराणसी जा रहा था। नाऊपुर मंदिर के पास सामने से आ रहे अनुज कुमार सिंह उर्फ बंटी निवासी नाऊपुर राजेपुर और राज सिंह ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसकी बाइक भी उठा ले गए...