Jaunpur News: मारपीट के आरोप में दो पर मुकदमा
जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड में एक युवक को मार पीटकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी जमील अंसारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 30 सितम्बर की शाम वह पुरानी बाजार ईदगाह के पास खड़ा था। इसी बीच अर्जुन निवासी पुरानी बाजार व अरमान निवासी कस्तूरीपुर लोहे की पंच तथा लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिये। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मारपीट करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.