जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: रामनगर। महारथपुर (नेवढ़िया) गांव में बिजली का तार काटने, विरोध पर मारपीट और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके भाई जयदेव तिवारी और संदीप कुमार तिवारी ने उनके घर का बिजली का तार काट दिया। विरोध करने पर दोनों ने घर में घुसकर मारपीट की। तहरीर के आधार पर दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बिजली का तार काटने व मारपीट में दो पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...