जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अनूप कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि दो नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे उनके पिता अमरेन्द्र बहादुर सिंह को गांव के सूरज मौर्य उर्फ बंटी ने पुरानी रंजिश में पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में अमरेन्द्र बहादुर सिंह को काफी चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Mau News: पुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा को पीटा, जान से मारने की धमकी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्...