जौनपुर, सितम्बर 3 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के असवारा और सुरैला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी चोरसंड में उपचार कराया गया। असवारा गांव निवासी उषा देवी पत्नी सभाजीत यादव ने तहरीर में बताया कि एक सितंबर को पुरानी रंजिश में पट्टीदार गाली-गलौज करने लगे। बेटी रोशनी ने विरोध किया तो रविकांत और शीला ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में रोशनी और सभाजीत घायल हो गए। वहीं सुरैला गांव निवासी धर्मेंद्र भाई जोगेंद्र पर पट्टीदार रमेश, अरुण और नवनीत ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर भाई नागेंद्र को पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...