Jaunpur News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह पर केस दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में शुक्रवार को पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्र के मसनपुर गांव निवासिनी मधुरा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगायी कि एक अक्टूबर की सुबह आपसी रंजिश को लेकर विपक्षी उमाकांत, किसुना देवी, कृष्णकांत व रेनू ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी घटना में नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासिनी वंदना निषाद ने आरोप लगायी कि 23 सितम्बर को पड़ोसी जितेंद्र व धर्मेंद्र कुमार ने रंजिशन मेरे छप्पर की टाटी उजाड़ने लगे। मना करने पर लात-घूसों व लाठी-डंडे से मारने लगे। जान से मारने की धमकी भी दिया। थानाध्यक्ष फूल चंद पांडेय ने बताया कि दोनों घटना में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.