जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखाही-सुइथाकला गांव में रविवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि एक युवक दूसरे पक्ष के दरवाजे पर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान वह अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। इस पर दूसरे पक्ष के युवक ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जुट गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के शेखाही गांव निवासी विकास सिंह, उनके पुत्र एसबीर सिंह, अक्षय प्रताप सिंह तथा अ...