जौनपुर, जुलाई 2 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता मानसून की पहली बारिश बुधवार को सुबह साढे 10 बजे से लेकर शाम तक कुछ समयान्तराल पर जगह जगह हुई। जिले के विभिन्न स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही किसानों सहित आमजनों के चेहरे खिल उठे। उत्साह से भरे बच्चों ने घर से बाहर निकलकर बारिश का जमकर आनंद लिया। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बारिश के चलते मछलीशहर तहसील के मुख्य द्वार पर पानी लग जाने से लोगों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- मौसम--मानसून की पहली बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्तकिसानों को लाभ भयंकर गर्मी व उमस झेल रहे लोगों को बस बारिश का इंतजार था। बारिश होने से हरे चारे की फसल, सब्जी तथा धान की नर्सरी को लाभ मिला है। इस बारिश से हर तरह का लाभ है। धान की रोपाई करने के लिए किसान खेतों की जु...