Jaunpur News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: जौनपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सुधा अजय ने कहा कि मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों की बात सुननी चाहिए और उन्हें सहयोग देना चाहिए। प्रेम, विश्वास और सकारात्मक माहौल मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में सहायक हैं। डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि तनाव, चिंता और अवसाद को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और व्यायाम के साथ जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। कैप्टन डॉ. अजय गुप्ता ने भी मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना जरूरी बताया। यह भी पढ़ें- Siwan News मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ. जितेश कार्यक्रम में डॉ. सुधा अजय को स्मृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.