Jaunpur News: मानसिक रूप से बीमार महिला ने फंदे से लगाई जान
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में बुधवार दोपहर एक 38 वर्षीय महिला ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मधुपुर गांव निवासी विजय गौतम की 38 वर्षीय पत्नी सोनी लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की दोपहर भोजन करने के बाद सोनी ने अपने पति से घबराहट होने की बात कहते हुए कमरे में आराम करने की बात कही। इसके बाद विजय किसी काम से गांव में चले गए। करीब एक घंटे बाद जब वह घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो सोनी पंखे से बेडशीट के सहारे लटकी हुई थीं। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.