Jaunpur News: मानदेय के लिए रोजगार सेवक करेंगे कार्य बहिष्कार
जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: महराजगंज। नौ महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज रोजगार सेवकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य को ज्ञापन देकर बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की। रोजगार सेवकों ने कहा कि 12 अक्टूबर से पूरा मानदेय मिलने तक विभागीय कार्य नहीं करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक मद में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। रोजगार सेवकों ने जल्द भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि बकाया मिलने तक उन पर काम करने का दबाव न बनाया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त श्रम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.