Jaunpur News: मानदेय के रुपये मांगने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के महमदपुर गांव में सामुदायिक शौचालय की महिला केयरटेकर के खाते में आए छह माह के मानदेय के 42 हजार रुपये निलंबित प्रधान को जबरन मांगने का आरोप लगाते हुए उसके पति ने मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। रविवार को दी गई तहरीर में केयरटेकर चंद्रावती के पति आसाराम ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी गांव स्थित सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर के पद पर कार्यरत हैं और नियमित रूप से साफ-सफाई करती हैं। छह माह से रुका हुआ मानदेय हाल ही में उनके खाते में 42 हजार रुपये आया है। आरोप है कि गांव के निलंबित ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव मानदेय की धनराशि जबरन मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर अभद्रता की और मारपीट करने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवार भयभीत है। आसाराम ने पुलिस से मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.