Jaunpur News: मानक दरकिनार कर जल्दबाजी में लगीं पार्किंग बेंच
जौनपुर, जुलाई 13 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड की भदराव ग्राम पंचायत में पार्किंग बेंच की खरीद और स्थापना में अनियमितता तथा सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव किशन गुप्ता ने कार्यकाल समाप्त होने से पहले जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी कराकर करीब 3.40 लाख रुपये का भुगतान करा दिया, जबकि लगाए गए कई बेंच स्थापना के दूसरे दिन टूट गये। ग्राम पंचायत का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा था। 18 मई को ग्राम पंचायत का टेंडर अखबार में प्रकाशित किया गया। टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए मात्र पांच दिन बाद 23 मई को पार्किंग बेंच के नाम पर 3.40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। जबकि टेंडर प्रकाशित होने के बाद एक सप्ताह में टेंडर डालने व खुलने की प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.