Jaunpur News: मां की छवि निहारने पंडालों में उमड़ पड़े देवी भक्त
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को दुर्गापूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। मां की छवि निहारने और उनकी पूजा अर्चना करने पंडालों में महिला पुरुष देवी भक्त उमड़ पड़े थे। सायंकालीन आरती में लोगों ने परिवार समेत उपस्थित होकर माता का जयकारा लगाया और रात्रि मेला का आनन्द लिया। पंडालों के इर्दगिर्द लगी विभिन्न सामग्रियों की दुकानों पर लोगों ने खरीददारी की। बच्चे खिलौने, सीटी, बांसुरी आदि खरीद कर बाल सुलभ क्रीड़ा करने में मस्त रहे। शहर से लेकर गांवों और बाजारों में दुर्गा पूजनोत्सव की धूम मच गई है। दुर्गापूजा के मौके पर सर्वत्र वातावरण देवीमय हो गया है। शहर तथा बाजारों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से देवी गीत बजाए जा रहे हैं। समूचे शहर, बाजार और गांवों में भक्तिमय उल्लास छाया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.