Jaunpur News: मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा विकास खंड के बीरभानपुर गांव की वनवासी बस्ती के दर्जनों लोगों ने शनिवार को जागृति सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बस्ती में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 70 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मुसहर बस्ती में बिजली की सुविधा नहीं पहुंची है। बस्ती तक आने-जाने के लिए सरकारी रास्ता भी नहीं है। ज्ञापन में आवास, शौचालय, पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस दौरान जागृति सेवा फाउंडेशन की कार्यकर्ता नीलम भारती, अजीत बनवासी, रामचंद्र, विनोद कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.