जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करौंदी बाजार निवासी एक महिला ने परिचितों पर विश्वास में लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने, बैंक और समूह से ऋण निकलवाकर रकम हड़पने, सोने के आभूषण लेने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के क्रम में सुरेरी पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करौंदी बाजार, घाघरपुर निवासी सीमा देवी पत्नी विनोद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पृथ्वीपुर नेबुअरिया निवासी सत्येंद्र उर्फ बच्चूनी पांडेय, उसकी पत्नी पूनम, किशोरी पांडेय तथा मीरजापुर जिले के गंगापार तिलई निवासी संतोष तिवारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। महिला का आरोप है कि सत्येंद्र का उसके घर आना-जाना था।...