जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद में महिला के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने के आरोप में पुलिस ने घटना के 15 दिन बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। घटना दो जुलाई की है। उक्त गांव निवासी परमिला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी मां लालदेई का गांव के दो लोगों से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान दो लोग गुड्डू और कल्लू गौतम ने मारपीट कर लालदेई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका हाथ टूट गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मारपीट के आरोप में तीन पर केस घायल महिला का उपचार कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घटना के 15 दिन बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बता...