Jaunpur News: महिला से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के निहालापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी गणेश खरवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 13 जुलाई की सुबह गांव के रामकिशुन, अर्जुन खरवार, मुन्नी देवी और प्रीति ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.