Jaunpur News: महिला से अभद्रता के आरोप में तीन पर मुकदमा
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से अभद्रता, मारपीट और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे वह घर पर थी। आरोप है कि गांव के तीन लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट और छेड़खानी की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी आरोपियों में से एक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की थी। शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.