जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पुराफगुई (डड़िया) गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला ने मारपीट और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव निवासी सोना पत्नी भगौती प्रसाद पाल निवासी पुराफगुई ने आरोप लगाया कि 21 नवंबर की रात करीब 11:55 बजे गांव के ही शिवराज यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी धक्का-मुक्की करते हुए भाग गया। इस दौरान गिरने से महिला के कान में काफी चोट आई। आरोप है कि जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...