Jaunpur News: महिला को धमकाने के आरोप में मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर लगातार परेशान करने और विरोध करने पर परिवार और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को डब्बू अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला के अनुसार युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। उसकी बात नहीं मानने पर आरोपी ने परिवार और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। रविवार को महिला शिकायत करने थाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया और जबरन चेहरे से नकाब हटा दिया। इसके बाद धमकी देते हुए वहां से चला गया। महिला ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर डब्बू अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.