Jaunpur News: महिला के बैग से आभूषण चोरी, चालक पर मिलीभगत का आरोप
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास शुक्रवार को दिन में करीब 10 बजे ऑटो से यात्रा कर रही एक महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी हो गए। जिसकी कीमत चार लाख बताई गई है। पीड़ित ने एक अज्ञात महिला पर आभूषण चोरी करने का आरोप लगाते हुए ऑटो चालक के मिलीभगत की आशंका जताई। साहबगंज निवासी शिवशंकर जायसवाल पुत्र स्व. गोपीनाथ जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी शीला देवी शुक्रवार को अपने मायके सुजानगंज से ऑटो में बैठकर मुंगराबादशाहपुर आ रही थीं। इसी दौरान रायपुर तिराहे के पास एक अज्ञात महिला भी ऑटो में सवार हो गई। आरोप है कि यात्रा के दौरान महिला ने उनकी पत्नी के बैग से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। बैग में सोने के झुमके, सिकड़ी और मंगलसूत्र सहित अन्य सामान र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.