Jaunpur News: महिला की पिटाई के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: थानागद्दी। कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर (पश्चिम पट्टी) गांव में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों चंद्रशेखर, रेनू और कबूतरा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.