Jaunpur News: महाविद्यालय का ताला तोड़कर तीन लाख से ज्यादा का सामान चोरी
जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुआव गांव में बीती रात चोरों ने ठाकुर जगन्नाथ महाविद्यालय परिसर को निशाना बना लिया। चोर कार्यालय का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये नकद, दो इनवर्टर-बैटरी, पानी की मोटर, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और 32 इंच की टीवी समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर महाविद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बताया कि रात में किसी समय चोर महाविद्यालय परिसर में घुसे और कार्यालय का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कार्यालय में रखा एक लाख पच्चीस हजार पांच सौ नकद और अन्य सामान समेट ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। सुबह महाविद्यालय पहुंचने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.