जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। महापुरुषों के सम्मान एवं उनके गौरवशाली इतिहास को संजोये रखने को लेकर क्षत्रीय संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र विनोद कुमार राय से उनके जिवली आवास पर मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल में क्षत्रिय प्रशस्ति ग्रंथ के लेखक ठाकुर आद्या प्रसाद सिंह, क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जयसिंह राजपूत, समाजसेवी एवं गौ रक्षक रतन सिंह परमार शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा कर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवगत कराया कि भाजपा सरकार महापुरुषों का विशेष सम्मान करती है। अतः महापुरुषों के सम्मान में इनके प्रतिमा स्थापना एवं स्मृति द्वार लगाए जाने में सहयोग प्रदान करें। जिससे इस कार्य को आसानी से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को भ...