जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के समहट बाबा मंदिर महिमापुर जलालपुर से मंगलवार को महंत प्रभु राम दास महराज, पीठाधीश्वर सिद्ध पीठ बडकू हनुमान जी आश्रम के नेतृत्व में निकली गई। यात्रा में देश के स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा को अपने हाथों में लिये हजारों युवकों चल रहे थे। पांच किलोमीटर लम्बी तिरंगा स्वाभिमान यात्रा में भारत माता की जय के गगनभेदी उदघोष के साथ पुरेंव स्थित बडकू हनुमान जी आश्रम पंहुची। यात्रा के साथ देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया। सिद्ध पीठ बडकू हनुमान जी आश्रम के महन्त प्रभु राम दास ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज देश में मुठ्ठी भर तथाकथित काक्रोच लोकतंत्र को खतरे में बताने का जो अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उनको करारा जवाब देने के लिए सिराजे हिन्द जौनपुर क...