Jaunpur News: मनोज यादव बने प्रदेश सचिव
जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के भटपुरा गांव के प्रधान मनोज कुमार यादव ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। पंचायती सशक्तिकरण विकास जनप्रतिनिधि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकचंद अवस्थी एवं प्रदेश अध्यक्ष मनु यादव की तरफ से संगठन के संगठनात्मक विस्तार तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधान मनोज को प्रदेश सचिव बनाने हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोज के सचिव बनाये जाने पर ब्लॉक के प्रधानों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.