Jaunpur News: मनबढ़ों की पिटाई से घायल युवक की मौत
जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में तीन दिन पूर्व मनबढ़ों द्वारा लाठी-डंडे से की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गनापुर गांव निवासी हंसराज उर्फ सोनू प्रजापति ने शनिवार देर रात थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा अर्जुन प्रजापति बीते गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त लवकुश सरोज पुत्र सरीफन सरोज और रतन सरोज पुत्र स्व. मुन्नीलाल के साथ बाइक से सिकरारा से घर लौट रहा था। पाण्डेयपुर गांव के पास पुरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.