जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालको के उत्थान एवं राज्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य पोषित योजना मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को हुई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बैठक की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने इस योजना के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर पात्र-अपात्र आवेदनों की समीक्षा की गई। इस योजनान्तर्गत कुल 97 आवेदन 70.056 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी, जिसे सर्वसम्मति से जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित किया। डीएम ने मुख्यमंत्री मत्स्य योजना को मत्स्य पालकों की आय दोगना करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...