जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पात्र महिला और युवा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत ऐसे युवाओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाना है, जिनकी उम्र एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल होने से छूटने न पाए। यह भी पढ़ें- Mau News: पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहयोग करें और अधिक से अधिक पात्र महिला और युवा मतदात...