Jaunpur News: मछलीशहर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण में कुछ संविदा कर्मियों के कार्यस्थल पर मौजूद होने के बावजूद उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं करने की बात सामने आई। सीएमओ ने उन्हें नियमित रूप से हस्ताक्षर करने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर अनुपस्थित माना जाएगा। औषधि भंडार में आवश्यक औषधि सूची के सापेक्ष 132 प्रकार की दवाएं उपलब्ध मिलीं। सीएमओ ने फार्मासिस्ट को समय सीमा समाप्त होने के करीब पहुंच रही दवाओं की सूची तैयार कर उनका समय से इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा। प्रसव कक्ष में स्टाफ नर्स को प्रत्येक प्रसव के बाद लाभार्थी के आधार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.