Jaunpur News: मच्छरों से बचने के लिए दवाओं का नहीं हो रहा छिड़काव
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। बरिश के मौसम में गंदगी और जगह-जगह जलजमाव की वहज से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण मधुवेन्द्र मिश्र, अवनीश दुबे, श्रीपति गौतम, जितेंद्र यादव,संजय यादव, मनोज कुमार सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल मच्छर रोकथाम के लिए दवा छिड़काव की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस बार अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बावत पूछे जाने पर सीएचसी के अधीक्षक डा. अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि छिड़काव के लिए दवा आ गयी है। शीघ्र ही ग्राम प्रधानों, एएनएम, आशा बहुओं के सहयोग से गावों में दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.