Jaunpur News: मंदिर से 24 किलो के पीतल के घंटे ले गए चोर
जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में सोमवार रात चोरों ने शिव मंदिर से दो पीतल के घंटे चोरी कर लिए। चोरी किए गए घंटों का कुल वजन करीब 24 किलो बताया जा रहा है। अंकित मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 2:41 बजे चोर सिद्धपीठ इंद्रेश्वर महादेव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी रात गांव के मां शीतला धाम से भी घंटा चोरी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले बिजेश्वर महावीर मंदिर से भी घंटा चोरी हुआ था। इसके अलावा गांव में अशोक तिवारी और लालता तिवारी के घरों में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.