जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में सई नदी के किनारे स्थित राम जानकी मंदिर से चोर भगवान राम, माता सीता समेत अन्य मूर्तियां उठा ले गए। विजय दशमी की रात हुई चोरी की घटना की सूचना गांव के राम जनम सिंह ने थाने पर दी। हालांकि पुलिस अभी चोरों का पता नहीं लगा सकी है। संगमरमर से बनी 70 साल पुरानी मूर्तियां चोरी हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलम्ब चोरी का खुलासा करते मूर्तियों को बरामद करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: दो मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...