जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के पवारा बाजार के पास मंगलवार की रात्रि मंदिर से तीन घंटा और सीता-राम और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गया। दिनेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्जकर लिया है । पवारा गांव निवासी और रिटायर्ड सीओ दिनेश त्रिपाठी ने थाने पर तहरीर दिया कि उनके आवास के बगल आद्येश्वर महादेव धाम का मंदिर है। जिसका संस्थापक और प्रबंधक वह स्वयं ही हैं। बुधवार की प्रात: मंदिर के पुजारी सुशील कुमार मिश्रा ने फोन करके बताया कि मंदिर में स्थित राम दरबार और तीन घंटा की चोरी हो गयी है। उस समय वह प्रयागराज में थे । सूचना पाकर आकर देखा तो भगवान राम-सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है एवं तीन घंटा कांस्य और...