Jaunpur News: मंदिर की बाउंड्रीवाल से टकराया ट्रेलर, दुकान में घुसा इंजन
जौनपुर, नवम्बर 7 -- बजरंगनगर में ट्रेलर हादसा Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच-233 मार्ग स्थित बजरंगनगर बाजार में गुरुवार की रात करीब एक बजे बालू की भस्सी लदा अनियंत्रित ट्रेलर हनुमान मंदिर की बाउंड्रीवाल से टकराकर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रेलर का पिछला हिस्सा मंदिर के मुख्य गेट के सामने पलट गया, जबकि इंजन सड़क पार कर बिजली का खंभा तोड़ते हुए एक रेस्टोरेंट की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान का टीनशेड, फर्नीचर, काउंटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा कि उस समय टीनशेड के नीचे कोई नहीं सोया था। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हुए हादसे में बजरंगनगर निवासी राधेश्याम मोदनवाल की दुकान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.