Jaunpur News: मंत्री और एमएलसी ने प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण
जौनपुर, जुलाई 6 -- Jaunpur News: खेतासराय। क्षेत्र के रानीमऊ गांव में चार लाख 99 हजार की की लागत से निर्मित प्रवेश द्वार का राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और एमएलसी रामसूरत राजभर ने रविवार को संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि अब तक वह प्रदेश के 10 जनपदों में महापुरुषों के नाम पर प्रवेश द्वार बनवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गाजीपुर, अंबेडकरनगर, चंदौली समेत कई जिलों में ऐसे प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर भी प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का सम्मान करती है और सरकार सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व दे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.