जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: जफराबाद। हरगोविंद इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम का दबदबा रहा। अंडर-14 से अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में जौनपुर की टीमें सभी वर्गों में उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता में जौनपुर के अलावा वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में चंदौली की टीम विजेता बनी। इसके अलावा बालक और बालिका वर्ग के अन्य सभी मुकाबलों में वाराणसी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। हरगोविंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमें 14 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह भी पढ़ें- Agra News: कैंट इंटर कॉलेज के दम पर बालिका वर्ग में आगरा बना चैम्पियन ...