जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के एक युवक का शव जौनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृत युवक का शरीर दो टुकड़ों में सिर और अलग-अलग स्थिति में देखकर मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। काफी देर बाद युवक की पहचान हो सकी। रेलवे पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर युवक की पहचान चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा नारेपार गांव 39 वर्षीय प्रदीप कुमार शाई के रूप में हुई । पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख...