जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रानीमऊ गांव में भूमि बंटवारे को लेकर मंगलवार को दो भाईयों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।रानीमऊ गांव निवासी 58 वर्षीय अकरम पुत्र जब्बार रानीमऊ गांव में परिवार के साथ रहते थे। गांव में उनकी आटा चक्की की दुकान है। इनके छोटे भाई वहाजुद्दीन का परिवार थोड़ी दूर सेठुआपारा गांव में रहता है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि विवाद को लेकर मारपीट में अधेड़ की मौत, केस दर्ज दोनों परिवार के बीच भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मृतक अकरम की पत्नी नरगिस का आरोप है क...