जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। भू-विवाद में बुधवार सुबह दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला और उसके बीच बचाव करने पहुंचे बेटे की भी पिटाई कर दी। सर्की मोहल्ला निवासी सरिता साहू पत्नी आशीष साहू का आरोप है कि बुधवार सुबह भूमि विवाद में पड़ोसी तबस्सुम, उसकी मां हसीमू और पिता हमीद ने मारपीट की। बेटा अनमोल साहू बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी मारा पीटा। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...