Jaunpur News: भू-विवाद में पट्टीदारों ने देवर-भाभी को पीटा
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के कोतवालपुर गांव में पट्टीदारों ने देवर-भाभी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी संजू देवी के अनुसार, सोमवार को भूमि विवाद को लेकर पट्टीदार हवलदार, अनिल कुमार, आदर्श और आर्यन उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर उनके देवर अशोक ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने अशोक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची संजू देवी के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.