Jaunpur News: भू विवाद में पट्टीदारों ने दंपति को किया घायल
जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहपुर गांव में बुधवार को भू विवाद में पट्टीदारों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी चोरसंड में कराया गया। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब्दुल्लाहपुर गांव निवासी सोचन राजभर ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उसका पट्टीदारों से भू विवाद है। इसी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने उसे और उसकी पत्नी को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों जेठू, प्रदुम्न और सूर्यकांत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भूमि विवाद में युवक की पिटाई, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.