जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार सुबह भू-विवाद में 49 वर्षीय समरबहादुर मौर्या को उनके चचेरे भाई ने गोली मार दी, जो जांघ में लगी। परिजनों ने समरबहादुर को पास के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरौनी पूरबपट्टी के समरबहादुर मौर्या पुत्र रघुनाथ मौर्या का चचेरे भाई से जमीन को लेकर विवाद है। परिजनों के अनुसार, गांव निवासी कन्हैया मौर्या रास्ते में गेट लगवा रहे थे। इसका समरबहादुर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर समरबहादुर और कन्हैया के बीच विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि विवाद में अधेड़ को लगी गोली, हालत गंभीर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गोबर फेंकने को लेकर दोनों के बीच फिर विव...