जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई राजकुमार गोड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसादीपुर गांव निवासी 59 वर्षीय राजकुमार वर्मा, 45 वर्षीय राहुल वर्मा, 35 वर्षीय राजू वर्मा उर्फ राजीव बर्मा और 30 वर्षीय बुद्धू वर्मा उर्फ रामप्रीत वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की जांच के क्रम में चारों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि राजकुमार गोड़ की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हे...