जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के विंद्रावन (गुतवन गांव) में जमीन विवाद को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने हंसिया, लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। हमले में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे लालचंद को भी चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पीड़ित रमेश कुमार पुत्र रामलखन निवासी विंद्रावन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर शाम गांव के विजय, अजय, गजराज और कमला देवी जमीन विवाद को लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी शांति देवी पर आरोपियों ने हंसिया से ह...