जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली पुलिस भूमि विवाद की दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव निवासिनी ज्योति सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि मेरी भूमि पर गांव के अमित सिंह व उग्रसेन सिंह कब्जा कर रहे थे। मना करने पर गाली गलौज करते हुए लात, घूसों व लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी घटना में पूरामुकुंद गांव निवासिनी उर्मिला देवी ने तहरीर दी है कि मेरा तथा मेरे पड़ोसी मानिक लाल से पुस्तैनी आबादी की भूमि का विवाद चल रहा है। उसी भूमि से मानिक लाल नीम की डाल काट रहा था। विरोध करने पर मुझे तथा मेरे पति को मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...