Jaunpur News: भूमि विवाद में महिला से मारपीट, दो पर केस
जौनपुर, जुलाई 6 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के खरुआवां गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी शकुन्तला देवी पत्नी राजमणि कन्नौजिया ने पवारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे भूमि विवाद को लेकर लक्ष्मी देवी और रेशमा देवी गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगीं। मारपीट में शकुन्तला देवी को चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर लक्ष्मी देवी और रेशमा देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जमीन विवाद में महिला को धमकी, तीन पर केस मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.