जौनपुर, अक्टूबर 8 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में भूमि-विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मीरा देवी पत्नी राम आसरे सरोज की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छह अक्तूबर की शाम करीब छह बजे पीड़िता के पट्टीदार साहब लाल,संतलाल, जड़ावती देवी और चंद्रकला उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बेटी जूही सरोज के साथ भी मारपीट की गई। जान बचाने के लिए घर में घुसने पर आरोपियों ने घर में घुसकर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी द...